Connect with us

नैनीताल

प्रसिद्ध रंगकर्मी जहूर आलम को संगीत अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया

सीएन, नैनीताल। श्री मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट नैनीताल ने प्रसिद्ध रंगकर्मी जहूर आलम को संगीत अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही युगमंच संस्था और शारदा संघ नैनीताल और नैनीताल समाचार के तत्वावधान में होने वाले होली आयोजन के संबंध में बैठक भी आयोजित की गई। श्री मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट ने जहूर आलम को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर उन्हें सम्मानित कर शॉल भेंट किया। इसके साथ ही युगमंच नैनीताल, शारदा संघ नैनीताल और नैनीताल समाचार के तत्वाधान में होने वाले होली आयोजन के संबंध में विचारविमर्श किया गया। इस अवसर पर होली के कार्यक्रम निर्धारित किए गए। इस दौरान तय किया गया कि 20 मार्च को 1 बजे बाद रंग पड़ेगा और खड़ी होली और महिला होली आयोजित की जायेगी। उसके बाद रामलीला स्टेज में स्कूल के बच्चों की ओर से होली कार्यक्रम प्रस्तुत की जायेगी। उसके बाद महिला होली होगी जिसमें बाहर से आई महिलाओं की दो टीमो को 10 मिनट होली और स्वांग के लिए दिए जायेंगे वहीं पर दो महिला होल्यारों को सम्मानित भी किया जायेगा।
21 मार्च को शारदा संघ में शाम 6 बजे से बैठकी होली का आयोजन किया जाएगा। 23 मार्च को 12 बजे से नैनीताल समाचार में बैठकी होली आयोजित की जायेगी। 26 मार्च को छलडी के दिन 10:30 बजे से जुलूस निकाला जाएगा।
कार्यक्रम में राजीव लोचन साह, नवीन बेगाना, विजय किशन, घनश्याम शाह, बसन्त बल्लभ पांडे, गणेश बहुगुणा, चंद्रशेखर तिवारी, मोहन जोशी, भुवन चन्द्र कांडपाल, मनोज कुमार, भास्कर बिष्ट, मंजू रौतेला, हेमंत कुमार शाह, प्रदीप कुमार शाह, डीके शर्मा सहित तमाम रंगकर्मी मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING