नैनीताल
दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा के परिजनों को दिया 5 लाख की आर्थिक सहायता का चैक, परिवार ने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया
सीएन, लालकुआं/नैनीताल। लालकुआं के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा को राज्य सरकार के मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। बुधवार को लालकुआं में आयोजित जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान आर्थिक सहायता का चैक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दिवंगत पत्रकार उमेश राणा की पत्नी नूतन राणा को सौपा। इस दौरान दिवंगत पत्रकार उमेश राणा की पत्नी नूतन राणा ने ऐसे संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी, अहमद नदीम सहित लालकुआँ प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट, मुन्ना अंसारी, दिनेश पाण्डेय, ऐजाज हुसैन, शैलेन्द्र कुमार सिंह, शानू, भुवन रूवाली समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।




























































