Connect with us

नैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचेंगे

सीएन, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 नवम्बर (शुक्रवार) को जनपद भम्रण पर आ रहे है। इस आशय की जानकारी देते हुये जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी स्टेडियम हैलीपैड बनबसा, चम्पावत से दोपहर 2ः00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2ः20 बजे गौलापार हैलीपैड पहुॅचेगे। इसके उपरान्त कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2ः35 बजे से सांय 3ः45 बजे तक प्रधानमंत्री द्वारा नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी हेतु की गई घोषणा के क्रियान्वयन, प्रगति की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस काठगोदाम करेंगे। इसके उपरान्त सांय 03ः45 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से कार द्वारा प्रस्थान कर सांय 4ः00 बजे एमबी इण्टर कॉलेज हल्द्वानी के प्रांगण में श्रीमद्भगवत कथा श्रवण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात सांय 4ः45 बजे एफटीआई हैलीपैड से उधमसिंह नगर खटीमा के लिये प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त बैठक में ससमय स्वंय प्रतिभाग करना भी सुनिश्चित करें।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING