Connect with us

नैनीताल

मुख्य सचिव संधु ने बलियानाला व भवाली सेनिटोरियम का स्थलीय निरीक्षण किया

सीएन, नैनीताल। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने नैनीताल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान शनिवार को नैनीताल मे बलियानाला में हो रहे भूस्खलन स्थल का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोनिवि विभाग के चीफ इंजीनियर संजय शुक्ला ने बलियानाला ट्रीटमेंट कार्य हेतु अब तक शुरू की गई कायावाही से मुुख्य सचिव को अवगत कराया। मुुख्य सचिव ने आश्वस्त किया की शासन स्तर बलियानाला ट्रीटमेंट के संबंध में जो भी कार्यवाही की जानी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जा सके। इसके उपरांत मुख्य सचिव ने भवाली रोड स्थित टीबी सैनिटोरियम अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओटी कक्ष, स्टाफ, एव भर्ती मरीजों एव दवाइयों की जानकारी ली। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ शशि बाला ने बताया की वर्तमान में 42 टीबी मरीज भर्ती हैं जिनमें से कुछ मरीज उत्तर प्रदेश से भी अपना उपचार कराने के चिकित्सालय मे भर्ती हैं। इस अवसर पर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एडीएमएम अशोक कुमार जोशी, सीएमओ डा0 भागीरथी जोशी के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING