Connect with us

नैनीताल

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के लिए नैनीताल जनपद की 7 ग्राम पंचायत हुई चयनित : सीडीओ

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के लिए नैनीताल जनपद की 07 ग्राम पंचायत हुई चयनित
सीएन, नैनीताल। राज्य में कुल 15 ग्राम पंचायत चयनित हुई है जिनमे से 07 ग्राम पंचायत नैनीताल जनपद की है । मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में बेहतर प्रदर्शन के लिए ग्राम पंचायत को दिए जाने वाले पुरस्कारों में नैनीताल जनपद की ग्राम पंचायत को चिन्हित किया गया है जिनमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत स्वम मूल्यांकन एवं सहकर्मी सत्यापन की स्थिति के आधार पर 07 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत चुनी गई है जिनको मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 18 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे प्रधान सेवक सदन मुख्यमंत्री आवास देहरादून में सम्मानित करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि पेयजल और स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के अंतर्गत नैनीताल जनपद की 07 ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा जिसमें विकासखंड भीमताल के पस्तोला ग्राम पंचायत और रामगढ़ विकासखंड के बोहरा कोट ग्राम पंचायत, ओखल कांडा विकासखंड के जमराड़ी ग्राम पंचायत तथा हल्द्वानी विकासखंड के किशनपुर सकुलिया, रामगढ़ के कानिया, हल्द्वानी विकासखंड के हल्दुचौड़ जग्गी और हल्दूचौड़ दीना ग्राम पंचायत को स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में स्वच्छ गांव के परिपेक्ष में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING