Connect with us

नैनीताल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के निर्देशानुसार रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारम्भ प्रभारी जनपद न्यायाधीश विक्रम द्वारा शपथ दिलाकर किया गया। इसके पश्चात न्यायालय परिसर नैनीताल, ठंडी सड़क, तिब्बती मार्केट एवं माल रोड पर स्वछता अभियान चलाया गया। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार दूरस्थ क्षेत्र धानाचूली में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें धानाचूली बाजार ऐरीधार क्षेत्र में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा सड़क किनारे व अन्य स्थानों पर पाये गये प्लास्टिक इत्यादि को एकत्र कर कूड़े के वाहन में रखा गया। श्रमदान के माध्यम से बृहद सफाई अभियान माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न विभागों के सहयोग से चलाया गया है, जनपद नैनीताल के हल्द्वानी एवं रामनगर क्षेत्र में भी यह अभियान चलाया गया है। सभी को स्वच्छता अपनाने हेतु प्रेरित भी किया गया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING