Connect with us

नैनीताल

सीएम धामी सोमवार को नैनीताल-रामनगर भ्रमण पर रहेंगे

सीएन, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 20 मार्च (सोमवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को प्रातः 10:45 बजे आईटीआई हेलीपैड नंदना खटीमा उधम सिंह नगर से प्रस्थान कर, प्रातः 11 केलाखान हेलीपैड नैनीताल पर आगमन करेंगे। तत्पश्चात 12 बजे डीएसए मैदान नैनीताल में स्वर्गीय एनके आर्य मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात 12:55 बजे केलाखान हेलीपैड से प्रस्थान कर, दोपहर 1:10 बजे पीएनजी डिग्री कॉलेज हेलीपैड रामनगर के लिए रवाना होंगे। तत्पश्चात दोपहर 1:30 बजे हनुमान धाम छोई रामनगर में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित दिव्यांग सहायतार्थ शिविर में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री श्री धामी 3:05 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए रवाना होंगे।


More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING