Connect with us

नैनीताल

जल जीवन मिशन के कार्यों में हीलाहिवाली पर आयुक्त नाराज

सीएन, हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत ने गुरूवार को कुमाऊं मण्डल में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।
आयुक्त श्री रावत ने मुख्य अभियंता जल निगम सुजीत कुमार विकास को निर्देश दिये कि कुमांऊ मण्डल में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत जितने भी कार्य संचालित हो रहे है उन कार्यों की नियमित अधिकारियों द्वारा मानिटरिंग के साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी की जाए। उन्होंने कहा कार्यों की मानिटरिंग के लिए रोस्टर तैयार करने के भी निर्देश दिये।
आयुक्त ने कुमाऊं मण्डल में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत योजनाओं के काफी टेंडर ना होने के कारण कार्य प्रारम्भ नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य अभियंता जल निगम को निर्देश दिये कि टेंडर प्रक्रिया तत्काल कर समयावधि में कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य अभियंता जल निगम सुजीत कुमार ने बताया कि कुमाऊं मण्डल में 6,42,130 पानी के कनैक्शन का लक्ष्य दिया गया है इसके सापेक्ष 4,49,166 लोगों को पानी का कनैक्शन दे दिया गया है तथा 1,92,964 पानी का कनैक्शन दिया जाना शेष है। कुमाऊ मण्डल में लक्ष्य के सापेक्ष 69.94 प्रतिशत लोगों को पानी के कनैक्शन दिये गये है। जनपद नैनीताल में लक्ष्य के सापेक्ष 64.29 प्रतिशत लोगों को कनैक्शन दिये गये है। उन्होंने बताया कि कुमांऊ मण्डल के 8062 विद्यालयों में पानी के कनैक्शन का लक्ष्य दिया गया है जिसके सापेक्ष 8001 कनैक्शन दे दिये गये है अवशेष 61 है इसी प्रकार आंगनबाडी केन्द्रो पर 6732 के सापेक्ष 6719 केन्द्रों पर कनैक्शन दिया गया है बाकि 13 केन्द्रों पर कनैक्शन देना शेष है जिन पर कार्यवाही गतिमान है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING