Connect with us

नैनीताल

आयुक्त ने आधुनिक जंतु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया

सीएन, नैनीताल। गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी केंपस परिसर में जंतु विज्ञान विभाग द्वारा बनाई गई आधुनिक जंतु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान आयुक्त कुमाऊं श्री दीपक रावत ने कहा कि जंतु विज्ञान विभाग द्वारा बेहद आधुनिक प्रयोगशाला बनाई गई है और यह प्रयोगशाला न सिर्फ इस महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के काम आएगी, बल्कि पूरे प्रदेश के जंतु विज्ञान के शोधार्थी छात्रों के लिए यह बेहद लाभकारी होगी। आयुक्त कुमाऊं ने लेबोरेटरी का निरीक्षण करते हुए कहा आधुनिक तरीके से बनाई गई यह लैबोरेट्री छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम की क्यूआरटी अलर्ट, एलपीजी गैस कालाबाजारी पर 04 मुकदमे दर्ज, 12 घरेलू व 28 व्यवसायिक तथा 22 छोटे सिलेंडर व 01 पिकअप वाहन जब्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING