Connect with us

नैनीताल

आयुक्त ने भूमियांधार में बाबा नीब करौरी की कुटिया में लगाया ध्यान

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने  मंगलवार को भूमियाधार में बाबा नीब करौरी द्वारा स्थापित मंदिर में पूजा पाठ कर बाबा नीब करौरी की कुटिया में ध्यान किया। उन्होंने ग्रामीणों से मंदिर की जानकारी और मान्यताओं के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि भूमियाधार गांव को धार्मिक और पर्यटन के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि  भूमियाधार स्थित बाबा के धाम को प्रचार प्रसार करने के लिए  जगह जगह साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए जल्द ही पार्किंग व्यवस्था और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मंदिर समेत आस पास के इलाकों में सोलर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि पर्यटन से जोड़ने के लिए ग्रामीण इलाकों होम स्टे बेहतर विकल्प हो सकता है। ग्रामीणों ने आयुक्त को जल, सड़क, विद्युत आदि समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण, पेयजल व्यवस्था में सुधार, ए एन एम सेंटर स्थापित करने, आँगनबाड़ी केंद्र में जल्द रिक्त पद भरने  और ग्रामीण इलाकों में बेहतर सुविधा देने के  निर्देश दिए। इस दौरान पटवारी हिमानी बिष्ट,  पूर्व प्रधान मीनाक्षी, छेत्र पंचायत सदस्य अंजलि बिष्ट, पंकज बिष्ट ने आयुक्त को बाबा नीब करौरी  की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING