Connect with us

नैनीताल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तथा ग्वालसेवा संस्थापक ने बृहस्पति देव की पूजा की

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तथा ग्वालसेवा संस्थापक ने बृहस्पति देव की पूजा की
सीएन, नैनीताल।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री करन महरा के साथ उत्तराखंड ग्वालसेवा के संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा व होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से देवों के देव बृहस्पति देव के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना व हवन किया गया उसके उपरांत गुफा में बाबाजी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बता दें कि ओखलकांडा के सुदूरवर्ती कोटली गांव से जंगल की ओर पैदल रास्ते से होते हुए करीब 7 किलोमीटर दूरी पर श्री देवगुरु महाराज यानी बृहस्पति देव का मंदिर है जो उत्तराखंड का एकमात्र मंदिर है जहां भगवान शिव की आराधना बृहस्पति देव द्वारा की गई थी और बहुत ही रमणीय स्थान है जहां आज भी जंगली जानवर तथा आसपास के गांव के पालतू जानवर भी रात्रि में एक साथ रात गुजारते हैं और किसी भी तरह का कोई खतरा मनुष्य या जानवरों को नहीं होता। इस अवसर पर कांग्रेस के हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता गोविंद सिंह बिष्ट, गिरीश पपनै, गोपाल सिंह गंगोला, सुशील डूंगराकोटी, अधिवक्ता मनीष चंद, पूर्व फौजी अनिल नगरकोटी, शंकर सिंह कुलौरा, अर्जुन बर्गली, नितिन जोशी, भूपाल नयाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING