Connect with us

नैनीताल

कोर्ट की अवमानना : नैनीताल डीएसए मैदान पर पार्किंग, प्रशासन ने कहा हटाएं

कोर्ट की अवमानना : नैनीताल डीएसए मैदान पर पार्किंग, प्रशासन ने कहा हटाएं
सीएन, नैनीताल।
सरोवर नगरी में सफाई अभियान के लिए आए निरंकारियों की गाड़ियां को उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ डीएसए मैदान में खड़े करने पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और तत्काल गाड़ियां हटाने या मुकदमा झेलने की चेतावनी दे गया। निरंकारियों ने इस आदेश की जानकारी नहीं होने और गाड़ियां निर्धारित पार्किंग की तरफ भेजने की बात कही है। नैनीताल में पिछले छह वर्षों की तरह इस वर्ष भी दिल्ली की संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्य सफाई के लिए शहर में जुटे। देशभर के कई राज्यों से लगभग एक हजार लोग सफाई के लिए नैनीताल पहुंचे थे। इनमें से कई लोग अपने वाहनों से नैनीताल पहुंचे, जिन्होंने एक के पीछे एक अपने वाहन को डी.एस.ए.फ्लैट्स मैदान में लगा दिया। खेल मैदान में लगी गाड़ियां, उच्च न्यायालय की एक डबल बेंच के आदेशों का उल्लंघन हो गया जिसमें न्यायालय ने खेल मैदान में गाड़ियों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया था। फ्लैट्स मैदान में रविवार से प्रतिष्ठित ट्रेड्स कप हाकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। ऐसे में 150 से अधिक गाड़ियां खड़ी होने से उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही कार्यवाहक एसडीएम पारितोष वर्मा, एसपी जगदीश चन्द्र, सीओ सिटी विभा दीक्षित, कोतवाल धर्मवीर सोलंकी मौके पर पहुंच गए और आयोजकों को बुला लिया। एसडीएम ने साफ शब्दों में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के क्षेत्रीय संचालक को गाड़ियां हटाने के आदेश दिये। उन्होंने ऐसा नहीं करने पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी बात कही। बिना अनुमति के कराए गए कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने आयोजकों को कड़ी चेतावनी दी है। क्षेत्रीय संचालक दीपक ने बताया कि उन्हें न्यायालय के आदेश की जानकारी नहीं थी और उन्होंने फाउंडेशन से जुड़े वाहन स्वामियों को स्पीकर माइक के माध्यम से गाड़ियां निर्धारित पार्किंगों में लगाने को कह दिया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING