Connect with us

नैनीताल

जिला बार के महासचिव दीपक के पिता का निधन, चित्रशिला में हुआ अंतिम संस्कार

जिला बार के महासचिव दीपक के पिता का निधन, चित्रशिला में हुआ अंतिम संस्कार
नैनीताल/हल्द्वानी।
जिला बार के महासचिव दीपक रुबाली के पिता त्रिलोचन रुबाली का 80 वर्ष की आयु में बीते रोज निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वर्तमान में वह हल्द्वानी स्थित पर्वतीय कॉलोनी में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे। मंगलवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से सुबह 8 आठ बजे प्रारंभ हो नौ बजे रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट पहुची। उनके पार्थिव शरीर को उनके पु़त्रों ने मुखग्नि दी। इस अवसर पर भारी संक्ष्या में अधिवक्ता व व्यापारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मालूम हो कि स्वर्गीय रुबाली के बड़े पुत्र हेमंत रुबाली तल्लीताल व्यापार मंडल के महामंत्री रहे है जबकि सबसे छोटे पुत्र योगेश रुबाली गढ़वाल मंडल में कृषि अधिकारी पद पर तैनात है। स्वर्गीय रुबाली 35 वर्षों तक सुदूरवर्ती ओखलकांडा व चम्पावत के ग्राम गोलडाना के प्रधान रहे। इसीे कारण लोग उन्हें प्रधान जी बोल कर ही संबोधित करते थे। वह अपने पीछे पत्नीे तुलसी देवी सहित तीन पुत्र व चार पुत्रियां छोड़ गये है। उनके निधन पर बार एसोसिएशन ने एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह, जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता, बीसी पाल, डीके मुनगली, राजेन्द्र पाठक, राम सिंह रौतेला, हरिशंकर कंसल, संजय सुयाल, सोहन तिवारी, तरुण चंद्रा, राजेश त्रिपाठी, उमेश कांडपाल, मनीष कांडपाल, हेमा शर्मा, स्वाति परिहार, प्रदीप परगाई, राजू परगाई, रवि आर्य, ज्योति प्रकाश, ओमकार गोस्वामी, अरुण बिष्ट, मनीष जोशी, कैलाश जोशी, हरीश भट्ट, कैलाश बल्यूटिया, अखिलेश साह, दीपक तिवारी, अखिल साह, संजय त्रिपाठी ,भुवन जोशी, पंकज कुलौरा, बीके सांगुड़ी, अनिल बिष्ट, राजेश चंदोला, पूरन चन्द्र जोशी, संजय त्रिपाठी, प्रमोद बहुगुणा, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, शिवांशु जोशी, पंकज बिष्ट, नीरज निर्मल, दिनेश, प्रमोद तिवाड़ी, दीपक दानु, शंकर चौहान, दयाकिशन पोखरिया, नवीन पंत, पवन सिंह अशोक मौलखी, भुवन जोशी,पूरन जोशी, पंकज बोरा, मो. दानिश, प्रमोद ,गौरव भट्ट, मो. खुर्शीद, अनिल बिष्ट, मुकेश कुमार, सुंदर मेहरा, संतोष आगरी आदि ने मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING