Connect with us

नैनीताल

दीपक गोस्वामी बने नगर पालिका नैनीताल के ईओ, विनोद जीना एईओ

दीपक गोस्वामी बने नगर पालिका नैनीताल के ईओ, विनोद सिंह जीना एईओ
सीएन, नैनीताल।
सहायक नगर आयुक्त नगर निगम उधमसिंह नगर के दीपक गोस्वामी को शहरी विभाग के उपसचिव प्रदीप कुमार शुक्ल ने तत्काल प्रभाव से नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी का पद ग्रहण करने का आदेश दिया है। दीपक गोस्वामी 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में रुद्रपुर में कोविड-19 के दौरान कोविड संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार हेतु नोडल अधिकारी के रूप में 500 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार करवाया। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान डोर.टू.डोर राशन वितरण का कार्य किया। वर्ष 2021 में नगर निगम रुद्रपुर में स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी के रूप में कार्य किया तथा इस दौरान नगर निगम रूद्रपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही उपसचिव ने विनोद सिंह जीना नगरपालिका नैनीताल का द्वितीय ईओ का पद ग्रहण करने का आदेश दिया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING