Connect with us

नैनीताल

जमरानी बांंध क्षेत्र की ड्रोन मैपिंग व प्रजेंटेशन के माध्यम से डीएम ने विस्तार से जानकारी ली

सीएन, हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी मे जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा के दौरान उप प्रबंधक जमरानी बांध परियोजना ललित कुमार ने बांध क्षेत्र की ड्रोन मैपिंग व प्रजेंटेशन के माध्यम से डीएम को विस्तार रूप से प्रोजेक्ट के के अन्तर्गत जुड़े कार्यों एव प्रभावित परिवारों के पुनर्वास व पुनर्स्थापना के संबंध में भौतिक प्रगति से अवगत कराया। डीएम ने संबंधित अधिकारिंयो को बांध क्षेत्र में जो छोटी-छोटी समस्याऐ है उनका पहले ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए समाधान निकालने के निर्देश दिए ताकि निर्माण के दौरान किसी प्रकार की रुकावट उत्पन्न ना हो।यातायात नगर परियोजना हल्द्वानी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा की ट्रांसपोर्ट नगर में स्ट्रीट लाईट,नालियो की सफाई इत्यादि की बेहतर व्यवस्था के साथ ही यूजर चार्ज के संबंध में व्यापारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी के अलाव जमरानी बांध परियोजना के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

,

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING