Connect with us

नैनीताल

डीएम ने दिये नहर कवर्रिग कार्य ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के दिये निर्देश

सीएन, हल्द्वानी। निर्माणाधीन नहर कवर्रिग कार्य नगर निगम से नवाबी रोड शिव मंदिर तक कार्यदायी संस्था द्वारा मिटटी चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के दिये निर्देश। जिसके क्रम में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर पाया कि कार्यस्थल से मलवा से भरा हुआ टिप्पर ले जाये जा रहा था। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने मौके पर सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश सहायक अभिन्यता सिंचाई को दिये। सहायक अभिन्यता द्वारा अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर अधिशासी अभियंता द्वितीय सिंचाई खण्ड, हल्द्वानी को निर्देश दिये है भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए चौकीदार को नियुक्त करने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने अधिशासी अभिन्यता सिंचाई को समयबद्ध तरीके के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।.इस अवसर पर सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।


जिला सूचना अधिकारी नैनीताल- 05946220184

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING