Connect with us

नैनीताल

डीएम ने नैनीताल ठंडी सड़क भूस्खलन उपचारात्मक कार्यों का किया निरीक्षण 

डीएम ने नैनीताल ठंडी सड़क भूस्खलन उपचारात्मक कार्यों का किया निरीक्षण 

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने बीते दिनों नैनीताल ठंडी सड़क पर स्थित डीएसबी गर्ल्स हॉस्टल (कलावती पंत महिला छात्रावास) के निकट हुए भूस्खलन को रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे उपचारात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। जिसकी कुल लागत 1034 लाख रुपए है। अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग द्वारा तकनीकी जानकारी देते हुए बताया गया कि कार्यस्थल पर एसडीए (सेल्फ ड्रिलिंग एंकरिंग) का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्य के निर्माण हेतु आ रही सामग्री के रखने की उचित व्यवस्था नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर नैनीताल प्रमोद कुमार को निर्देश दिए कि विद्यालय प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण सामग्री को रखने के लिए  स्टोर रूम हेतु आवश्यक स्थान उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता सहित कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिए उन्होंने कहा भविष्य में पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने हेतु आवश्यक  प्राविधान कर लिए जाएं। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर नैनीताल प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अनिल वर्मा, सहायक अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग डीडी सती आदि उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING