Connect with us

नैनीताल

डीएम ने मावन वन्यजीव संघर्ष से होने वाली घटनाओं की रोकथाम को भेजा 17. 22 करोड़ का प्रस्ताव 

डीएम ने मावन वन्यजीव संघर्ष से होने वाली घटनाओं की रोकथाम को भेजा 17. 22 करोड़ का प्रस्ताव 

सीएन, नैनीताल। मावन वन्यजीव संघर्ष से होने वाली घटनाओं की रोकथाम एवं न्यूनीकरण उपायों के लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आपदा प्रबंधन विभाग उत्तराखंड को पत्र भेजकर 17. 22 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने सोलर फेंसिंग, सुरक्षित काॅरिडोर निर्माण, ऊर्जा चलित तार बाड़, विद्यालयों की सुरक्षा आदि कार्यों के लिए राज्य आपदा न्यूनीकरण मद से धनराशि स्वीकृत की मांग की है। उन्होंने बताया कि मानव वन्य जीव संघर्ष से होने वाली क्षति को न्यून किए जाने के लिए निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर और समस्त प्रभागीय वनाधिकारी से एसडीएमएफ के प्रविधानों के तहत सुसंगत प्रस्ताव गठित कर उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई, जिसमें संबंधित वन प्रभागों से हल्द्वानी वन प्रभाग मे संवेदनशील वन क्षेत्रों में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं के न्यूनीकरण उपायों हेतू सोलर फेंसिग, लाइट आदि के लिए 75 लाख, तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्पुर में भाखड़ा रेंज, गदगदिया रेंज में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं के न्यूनीकरण उपायों को सोलर फेंसिंग, हाथी दीवार औऱ खाई के निर्माण, मरम्मत कार्य के लिए 2,77,53,800 की धनराशि, तराई पूर्वी वन प्रभाग ह्ल्द्वानी में गौला राजि में मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम, वनों की सुरक्षा, अवैध खनन की रोकथाम आदि के लिए 55,47,640, नैनीताल वन प्रभाग में वन प्रभाग के अन्तर्गत मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के लिए सोलर फेंसिंग, लाईट, दीवार के निर्माण के लिए 17,22,70,000 की धनराशि और रामनगर वन प्रभाग में रामनगर वन प्रभाग में मानव वन्य जीवन संघर्ष के शमन के लिए प्रमुख उपाय के लिए 48,51,000 रूपये सहित कुल 21,79,22,440 करोड़ की धनराशि का प्रस्ताव उपलब्ध कराए हैं। 

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING