Connect with us

नैनीताल

उपद्रवियों से डीएम ने सख्ती से निपटने के लिए निर्देश, उपद्रवियों की गिरफ्तारी शुरू

उपद्रवियों से डीएम ने सख्ती से निपटने के लिए निर्देश,उपद्रवियों की गिरफ्तारी शुरू

सीएन, हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के मालिक के बगीचे में नगर निगम के भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मस्जिद और मदरसे के हटाने के दौरान हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए बवाल के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प भी हुई। जिसमें एक प्रदर्शनकारी की गोली लगने से मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। वही जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी शहर में धारा 144, जबकि बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी खुद देर रात तक मौके पर तनात रही। वहीं घायल पुलिस कर्मियों को देखने के लिए जिलाधिकारी अस्पताल भी पहुंची जहाँ अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी घायलों को उचित उपचार दिया जाए। वही जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार सरकारी भूमि पर मदरसा और मस्जिद बनाया गया था। जिसको हटाने की कार्रवाई के दौरान उपद्रवियों पुलिस और प्रशासन पर पथराव किया। जिसमें पुलिस और प्रशासन के कई लोग घायल हुए हैं। यहां तक की आगजनी से भारी मात्रा में सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को भी फूक दिया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि जिन लोगों ने भी उपद्रव किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपद्रवियों को चिन्हित कर रही है और उनकी धर पकड़ की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को भी मंगाया गया है। डीएम ने कहा है कि जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है कि हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे कोई भी व्यक्ति उपद्रव करते हुए पाए जाएगा उसके खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। अस्पताल में घायल पुलिस कर्मियों को इलाज की उचित व्यवस्था की जा रही हैज डॉक्टरों की टीम को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING