Connect with us

नैनीताल

सोयाबीन, मंडुवा, गेहूं का आटा और गुड़ के दैनिक आहार में उपयोग के फायदों पर चर्चा  

सोयाबीन, मंडुवा, गेहूं का आटा और गुड़ के दैनिक आहार में उपयोग के फायदों पर चर्चा  

सीएन, नैनीताल। ज्योलीकोट स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सोयाबीन, मंडुवा, गेहूं का आटा और गुड़ के दैनिक आहार में उपयोग के फायदों पर चर्चा की गई। डॉ. सुधा जुकारिया ने कुपोषित महिलाओं को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण देते हुए बताया कि प्रतिदिन 70 ग्राम सोयाबीन का आटा, गेहूं का आटा, 45 ग्राम गुड़ और 5 ग्राम घी से बने लड्डू के सेवन से स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का शारीरिक माप, वजन और लंबाई, लिया गया और तीन महीने तक इन आहार सामग्री के उपयोग का निर्देश दिया गया। डॉ. जुकारिया ने 20 महिलाओं को यह सामग्री वितरित की, जिसमें 10 महिलाओं को मडुवे के लड्डू और 10 महिलाओं को सोयाबीन के लड्डू दिए गए। महिलाओं के बीच नियमित संपर्क बनाए रखने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया, जहां उन्हें आहार के सेवन की जानकारी फोटो के माध्यम से दी जाएगी। इस कार्यक्रम में ग्राम दोगड़ा की 15 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान रीतू बिष्ट, दीप कुमार, सुभाष चंद्र, कमला सत्यपाल और गोविन्दी देवी मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING