Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र का किया वितरण

नैनीताल में पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र का किया वितरण

 सीएन, नैनीताल। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में अयोध्या से धर्माचार्य द्वारा पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र एवं भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्र के मंदिर का फोटो का नैनीताल में वितरण शुभारंभ किया गया। वितरण को सैनिक स्कूल वार्ड में घर घर जाकर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया तथा 22 तारीख को घर-घर में दिए जलाने एवं बिजली की माला लगाने के लिए श्री राम भक्तों से निवेदन किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष तथा संयोजक प्रकाश नौटियाल, सह संयोजक भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, भाजपा नगर मंत्री संजय चंदेल, मीरा बिष्ट, तारा बोरा, लक्ष्मी भाकुनी, भावना पपने, नीमा अधिकारी आदि शामिल रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING