Connect with us

नैनीताल

जनपद नैनीताल में वनाग्नि रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की

सीएन, नैनीताल। जनपद नैनीताल में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें समस्त प्रभागीय वनाधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, नगर आयुक्त, उप जिलाधिकारी, लोनिवि आदि विभाग को दायित्व दिया गया है। अपर जिला अधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि विभिन्न व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों द्वारा वन भूमि में ठोस अवशिष्ठ के निस्तारण, जलावन, ज्वलनशील सामग्री एवं अन्य ऐसी सामग्री जो की अव्यवस्थित रूप से फैकने पर प्रतिबंध लगाया गया है। किसी व्यक्ति या प्रतिष्ठान द्वारा खुले में कूड़ा या जैविक ज्वलनशील सामाग्री फैकी जाती है, तो तत्काल प्रभाव से उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त अपने अधिकारिता में स्थापित ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन प्लान्ट, टैंचिग ग्राउण्ड, कूड़ा घरों किसी भी प्रकार की सामग्री को जलाने पर पूर्णतः रोक लगाई गई है। बताया कि सड़क किनारे, वन विभाग के निकट स्थित विभिन्न फड़, ठेले व्यवसायियों, दुकानों, होटल रिर्जाट इत्यादि द्वारा ठोस अवशिष्ठ को वन भूमि के निकट अवैध रूप जलाया नहीं जायेगा।इसके अतिरिक्त पेट्रोल पम्प, लीसा फैक्ट्री, भूसा गोदाम आदि के द्वारा परिसर के 100 मीटर की परिधि से ज्वलनशील अवशिष्ठ जैसे प्लास्टिक कागज सम्बंधित कूड़ा, पीरूल, सूखे पत्ते, टहनियां इत्यादि को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही होटल,रिर्जाट, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, होम स्टे एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा उत्सर्जित अवशिष्ठों (जैविक एवं अजैविक) को खुले में छोड़ना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। प्रतिकूल तथ्य संज्ञान में आने पर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक स्थलों के 100 मीटर की परिधि में स्थापित विभिन्न फड़, दुकान, पूजा सामाग्री व्यापारियों आदियों द्वारा कूड़े को उचित रूप से निस्तारण किया जायेगा। खुले में कूड़ा फैकने एवं फैलाने की दशा में सम्बंधित समिति, प्रबंधक, संचालक, व्यक्तियों की व्यक्तिगत जवाबदेही निर्धारित की जायेगी। अग्नि शमन उपकरण इत्यादि को भी अनिवार्य रूप से स्थापित करना है।उन्होंने सड़क एजेंसियों द्वारा समस्त एनएच, एसएच, एमडीआर व ओडीआर मार्गों के किनारे से तत्काल कंप्रेसर, लीफ ब्लोअर या मानव श्रम द्वारा सफाई कराते हुए सूखे पत्तों, पीरूल आदि को हटाने के निर्देश दिए।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING