Connect with us

नैनीताल

डीएम ने जमरानी बांध पुनर्व्यवस्थापन स्कीम में प्राप्त शिकायतों के विषय में विस्तृत चर्चा की

सीएन, हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में जिलाधिकारी द्वारा जमरानी बांध परियोजना से सम्बन्धित अधिकारी व प्रभावित गाँव के ग्राम प्रधानों के साथ भू अर्जन अधिनियम-2019 की धारा-16 के अन्तर्गत प्रकाशित पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन स्कीम में प्राप्त शिकायतों के विषय में विस्तृत चर्चा की गयी। जमरानी बांध परियोजना से तिलवाड़ी, मुरकुरिया, उड़वा, गनरार, पस्तोला, पनियबोर 06 प्रभावित गांव की 130 शिकायतों प्राप्त हुई थी। समस्त शिकायतों की सुनवाई की गई जिनमे से 77 शिकायतें निस्तारित हुई थी तथा 53 शिकायत विधिक राय के लिए गई थी। जिलाधिकारी द्वारा जमरानी बांध परियोजना के अधिकारियों से इस विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा करने के उपरान्त विधिक राय में गई 53 शिकायतों को प्रशासक / अपर जिलाधिकारी नैनीताल के साथ पुनः अवलोकन करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि विधिक राय हेतु गई शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर पुनः अवलोकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके उपरान्त पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन स्कीम को शीघ्र ही पुनर्व्यवस्थापन पुर्नावलोकन हेतु गठित समिति के सामने रखकर आयुक्त को प्रेषित की जायेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, उपमहाप्रबंधक बीबी पांडेय, ललित कुमार, परियोजना प्रबंधक हिमांशु पंत सहित प्रभावित गांव के ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद् भागवत का श्रवण करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं व भक्ति का होता है उदय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING