Connect with us

नैनीताल

आरटीओ कार्यालय में सक्रिय दलालों पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने किया निरीक्षण

सीएन, हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिये। आरटीओ कार्यालय में कोई भी एजेन्ट अधिकृत नहीं है कानून का उल्लघंन करने पर सम्बन्धित एजेन्ट के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि आरटीओ कार्यालय से जनहित कार्य किये जाते है जिसमें ड्राइविंग लाईसेंस रजिस्ट्रेशन, रिनुवल, मोटर व्हीकल आदि के कार्य किये जाते हैं जो सीधे तौर पर आमजनमास से जुड़े हैं। आरटीओ कार्यालय में इन कार्यों में बाहरी व्यक्तियों की संलिप्त पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि भविष्य में सभी कर्मचारी ड्रैसकोड में आयेंगे तथा नेम प्लेट एवं आईकार्ड होना आवश्यक है, साथ ही जो कर्मचारी जिस पटल पर कार्य कर रहे हैं उक्त पटल पर भी नेम प्लेट होना आवश्यक है। ताकि कार्यालय में आने वाले कार्मिक को सही जानकारी व सुविधा मिले। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि कार्यालय की नियमित मानिटरिंग के साथ ही चैकिंग अभियान भी चलाया जाए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान  निर्देश दिये कि इस सार्वजनिक कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हों , शिकायत पेटी भी होना आवश्यक है साथ ही जो लोग दावा करते हैं कि शीघ्र कार्य कर दिया जायेगा इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिये कि आरटीओ कार्यालय में मुख्य गेट पर एक फ्लेक्सी लगाई जाए, उक्त फ्लेक्सी में इस कार्यालय में सरकार द्वारा कोई भी एजेन्ट अधिकृत नहीं है और जो नागरिक सेवायें है निर्धारित दरों पर समयबद्ध तरीके से मिलती हैं, का अंकन होना अनिवार्य है।  उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।।इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरविंद पाण्डे एवं प्रशासन गुरुदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING