Connect with us

नैनीताल

डीएम ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी तहसील का किया औचक निरीक्षण

सीएन, हल्द्वानी। पूर्व में प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी तहसीलों में भूमि संबंधित पैमाइश, नफती,सीमा विवाद निस्तारण,जमीनों के कुर्रे बनाए जाने,सरकारी भूमि में कब्जा लेने आदि के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जा रही कार्यवाहियों का किया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने तहसील हल्द्वानी के विभिन्न पटलों में जाकर दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। इस दौरान तहसील स्तर पर गूल विवाद,पैमाइश,जमीनों के कुर्रे सहित सर्वे कार्य और अतिक्रमण चिन्हीकरण के संबंध में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान तक तहसील हल्द्वानी अंतर्गत 79 प्रकरणों में से 29 का निस्तारण कर लिया गया है, अवशेष प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मामलों का निस्तारण समय पर पूरा किया जाय। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING