Connect with us

नैनीताल

आपसी समन्वय बनाते हुए मानसून से पहले पूरे किए जाएं सभी कार्य : डीएम रयाल

सीएन, हल्द्वानी। एडीबी वित्त पोषित उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी, यूयूएसडीए के द्वारा हल्द्वानी शहर के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परियोजना अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यों को तेजी से करने हेतु विभिन्न निर्णय लिए गए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने मानसून से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यदायी संस्था  यूयूएसडीए  के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि परियोजना से संबंधित कार्यों के लिए विभिन्न विभागों से आवश्यक अनुमतियां लेने की प्रक्रिया जारी है। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग, कार्यदायी संस्था एवं अन्य स्टेकहोल्डर आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए एडीबी से संबंधित सभी कार्यों को मानसून से पूर्व पूर्ण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के भी  निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर समन्वय की कमी के कारण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए नियमित समीक्षा की जाएगी।  बैठक में *जिलाधिकारी ने कहा कि नगर के जिन-जिन क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण करने हेतु अतिक्रमण हटाए जाने हैं  लोक निर्माण विभाग एवं कार्यदाई संस्था शीघ्र ही अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाय। उन्होंने  नगर आयुक्त, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह सभी कार्यदाई संस्थाओं के साथ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें, ताकि समय पर कार्य पूर्ण हों। बैठक में हल्द्वानी नगर अंतर्गत शनि बाजार नाले को सिंचाई नहर में मिलाने से क्षेत्र के किसानों को हो रही   समस्या के समाधान हेतु तत्काल ग्रामीणों से बैठक कर समस्या का त्वरित समाधान के निर्देश दिए।साथ ही बरेली रोड पर चिह्नित अतिक्रमण को भी शीघ्रता से हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान  हल्द्वानी में नमो भवन के निर्माण के संबंध में वर्तमान प्रगति पर चर्चा के दौरान शासन से निर्माण हेतु वीत्तीय स्वीकृति प्राप्त न होने के संबंध में जिलाधिकारी ने शासन को पुनः पत्राचार करने के निर्देश परियोजना प्रबंधक को दिए।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर ध्रुव मर्तोलिया,आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, जमरानी बांध परियोजना के उप महाप्रबंधक ललित कुमार सहित यूयूएसडीए, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, विद्युत आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING