Connect with us

नैनीताल

जल जीवन मिशन की योजना कार्य सूची एडीएम प्रशासन को उपलब्ध कराएं : डीएम रयाल

सीएन, हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में जल जीवन मिशन की भौतिक प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में विकासखण्डवार जल जीवन मिशन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। जल जीवन मिशन के नोडल अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना ने अवगत कराया कि जनपद नैनीताल में जल जीवन मिशन के तहत रुपए 1128.12 करोड़ की धनराशि से 518 योजनाओं के माध्यम से जनपद नैनीताल के सभी विकासखंडों में 113788 संयोजन दिए जाने थे जिनमें से 1067 संयोजन अभी तक दे दिए गए हैं और 7723 संयोजन शेष हैं। इसके अतिरिक्त 518 में से 158 योजनाएं लंबित है जिन पर कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए की वर्तमान में संचालित सभी योजनाओं में कार्य समय पर पूर्ण हो इस हेतु प्रत्येक कार्य की समय सीमा निर्धारित हो। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के तहत जो पाइपलाइन सड़क काटकर/तोड़कर डाली गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है, दो सप्ताह के भीतर उसे ठीक करें।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिशासी अभियंता अपनी अपनी योजनाओं की कार्य सूची अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यों का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करें। जिन योजनाओं में कार्य पूर्ण नही हो रहे हैं, उन योजनाओं पर समय पर कार्य हो इस हेतु तत्काल कार्यवाही करते हुए  संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, सहित जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग सहित  संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING