Connect with us

नैनीताल

आयुक्त के हल्द्वानी तहसील के निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों पर डीएम का एक्शन, तहसीलदार व कानून गो पर गिरी गाज

सीएन, हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की ओर से किए गए हल्द्वानी तहसील के निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों पर जिलाधिकारी वंदना ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट को धारी स्थानांतरित कर दिया है जबकि सर्वे कानूनगो अशरफ अली को उनके मूल जनपद ऊधमसिंह नगर भेजते हुए निलंबन की संस्तुति की गई है। लंबे समय से तहसील में जमे रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट का भी स्थानांतरण किया गया है। डीएम के अनुसार जून माह में वार्षिक निरीक्षण में भी तहसीलदार के कार्यालय व न्यायालय कार्य में विभिन्न अनियमितताएं पाई गई थीं। तहसीलदार को कठोर चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के लिए एक महीने का समय दिया गया था। चेतावनी के बाद भी मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर के निरीक्षण में गंभीर खामियां पाई गईं। तहसीलदार ने न तो अपनी कार्यप्रणाली में सुधार किया और न ही अधीनस्थ कार्मिकों पर नियंत्रण रखा। इसी प्रकार हल्द्वानी तहसील में कार्यरत सर्वे कानूनगो अशरफ अली को हल्द्वानी तहसील से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें उनके मूल जनपद ऊधमसिंह नगर वापस भेज दिया गया है। उनके निलंबन की संस्तुति नियुक्ति अधिकारी, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को प्रेषित की गई है। इसके साथ ही लंबे समय से तहसील हल्द्वानी में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट का भी तबादला कर दिया है। लालकुआं के तहसीलदार कुलदीप पांडे को वहां से हटाते हुए हल्द्वानी का तहसीलदार बनाया गया है जबकि धारी तहसीलदार पूजा शर्मा लालकुआं की नई तहसीलदार होंगी। डीएम ने बताया कि तहसील हल्द्वानी की अनियमितताओं की जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने पर दोषी पाए जाने वाले अन्य कार्मिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING