Connect with us

नैनीताल

जिला बार चुनाव : पहले दिन ग्यारह प्रत्याशियों ने दाखिल किया अपना नामांकन, शुक्रवार को होगा आम सभा का आयोजन

सीएन, नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर बुधवार को नामंकन प्रक्रिया शुरू हो गयी पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल ग्यारह प्रत्याशियों ने अपना नामंकन फार्म जमा कराया मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि एसोसिएशन के विभिन्न पदों को लेकर होने वाले चुनाव में नामंकन के पहले दिन कुल ग्यारह प्रत्याशियों ने अपने नामंकन फार्म जमा करायेे। जिसमे अध्यक्ष पद पर हरिशंकर कंसल अरुण बिष्ट ने दो-दो सेट में अपने नामंकन पत्र दाखिल कराए उपाध्यक्ष पद पर कमल चिलवाल प्रमोद तिवाड़ी सचिव पद पर संजय सुयाल अनिल बिष्ट ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया संयुक्त सचिव पद पर नीरज गोस्वामी ने अपना नामंकन पत्र भरा वही कार्यकरणी सदस्य पर प्रेमा आर्या तारा आर्या निर्मल कुमार मोहम्मद बिलाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 27 मार्च शुक्रवार को नामंकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन है जिसके बाद 28 मार्च को नाम वापसी नामंकन प्रपत्रों की जांच व उसी दिन वोटर लिस्ट का प्रकाशन भी किया जाएगा इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद बहुगुणा शंकर चौहान मुकेश कुमार शिवांशु जोशी मौजूद रहे। जिला बार चुनाव को लेकर आम सभा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि 27 मार्च, शुक्रवार को प्रताप भैया सभागार में प्रातः 11 बजे से आम सभा का आयोजन किया जाएगा। आम सभा में सभी प्रत्याशी अपने-अपने विचार योजनाएं एवं प्राथमिकताएं अधिवक्ताओं के सामने रखेंगे साथ ही अधिवक्ताओं को भी प्रत्याशियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा आयोजन को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने सभी तैयारी पूरी कर हैं। वही जिला बार चुनाव की प्रस्तावित तिथि में भी संशोधन किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण चुनाव की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह चुनाव एक मार्च बुधवार को संपन्न कराये जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 26 मार्च का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING