Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में मुबारक महीने के मौके पर रोजदारों ने नमाज अदा की

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में रमज़ान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय द्वारा एक माह के रोजे रखे जाते है साथ ही कलाम पाक तराबी कर नमाज भी अदा की जाती है। इस मुबारक महीने के मौके पर आखिर जुम्मे की रोजदारों ने नमाज अदा की, मल्लीताल जामा मज्जिद में मुफ़्ती अज़मल काजमी ने 10: बजे नमाज अदा कराई वहीं तल्लीताल मस्जिद में 10 30 मौलाना मोहम्मद नईम द्वारा नमाज अदा कराई गई। बड़ी संख्या में रोजदर और नन्हें मुन्ने बच्चों ने भी नमाज अदा की, खराब मौसम के चलते हैं मस्जिद परिसर में ही नमाज अदा की गई। मल्लीताल जामा मस्जिद के इमाम मुफ़्ती अजमल काजमी ने बताया की रमजान का महीना होता है, रोजा नमाज तराबी का एतमाम करते हुए पूरे महीने इबादत करते है। रोजदारों में ईद आने की खुशी थी वहीं रमजान का महीने समाप्त होने का भी दुःख होता है, कहा इस वक्त हालत दुनिया के अमेरिका ईरान इजराइल की जंग चल रही है जिसको सभी को भुगतना पड़ रहा है, जिसमें गैस सिलेंडर की मारामारी, पेट्रोल की, महंगाई की है आज दुवा की गई दुनिया में अमन शांति भाईचारा बना रहें। नमाज के दौरान शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा और शांतिपूर्ण तरीके से शहर में नमाज अदा की गई जहां कोतवाल हेम चंद्र पंत, टीआई हरीश, तल्लीताल एसओ मनोज नयाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इस दौरान नैनीताल अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष शोएब अहमद, मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष वसी कुरैशी, ताहिर हुसैन, अजमल हुसैन, शोएब, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद तय्यब, मोहम्मद सयान, मोहम्मद इमरान अफजल हुसैन फौजी, इकबाल हुसैन, ताहिर हुसैन, मोहम्मद दानिश, सुहेल शमशी, मोहम्मद इकराम, आसिम आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 19 मार्च चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से नया विक्रम संवत 2083 प्रारंभ, रौद्र संवत्सर' 60 वर्षों के बाद दोबारा आया, कई देशों में सत्ता परिवर्तन के योग भी बनेंगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING