Connect with us

नैनीताल

पूर्व सैनिक व उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यपाल


सीएन, नैनीताल/हल्द्वानी।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं व चुनौतियों के संबंध में चर्चा की। काठगोदाम पहुंचने पर पूर्व सैनिकों द्वारा राज्यपाल का स्वागत किया गया। बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा की प्रत्येक पूर्व सैनिक व उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा की पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याएं होती हैं जिनका समाधान किया जाना बेहद जरूरी है, इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। राज्यपाल ने कहा की उत्तराखण्ड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है जिसमें लगभग प्रत्येक परिवार से कोई न कोई देश सेवा कर रहा है इसे देखते हुए पूर्व सैनिक व उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान हेतु राजभवन में एक अलग से शिकायत प्रकोष्ठ (ग्रीवांस सेल) बनाया गया है जिसमें शिकायत निवारण अधिकारी की तैनाती गयी है। उन्होंने कहा की राजभवन में यह भी व्यवस्था की गई है की वीरांगनाओं, पदक विजेताओं व दिव्यांग पूर्व सैनिकों के लिए अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं है वे सीधे राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रख सकते हैं।  राज्यपाल ने कहा की पूर्व सैनिक उत्तराखण्ड में पर्यटन, कृषि, वेलनेस, और होम स्टे जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़कर कार्य करें और प्रदेश के आर्थिक विकास में अपना योगदान दें। यहां प्रत्येक क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, पूर्व सैनिक किसी भी क्षेत्र में बेहतर कार्य कर एक रोल मॉडल बनें। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा राज्यपाल के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं गई जिनमें मुख्य रूप से हल्द्वानी में स्टेशन कैंटीन की स्वीकृति दिलाए जाने, मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत हल्द्वानी में पूर्व सैनिकों के बच्चों हेतु छात्रावास व बिन्दुखत्ता में सैनिक मिलन केंद्र हेतु की गई घोषणा के बावजूद कार्यवाही नहीं होने और पेंशन संबंधित समस्याओं व ईसीएसएच सुविधाओं के विस्तार से संबंधित सुझाव रखे। राज्यपाल ने सभी सुझावों एवं समस्याओं पर उचित कार्यवाही को आश्वासन दिया। उनकी समस्याओं को सुनने के लिए सभी पूर्व सैनिकों द्वारा राज्यपाल का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पूर्व सैनिक लीग, मेजर (रि.) वी.एस. रौतेला सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व सैनिक लीग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING