Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में फागोत्सव 17 मार्च से प्रारंभ होगा, 18 मार्च को निकलेगा होली जुलूस

नैनीताल में फागोत्सव 17 मार्च से प्रारंभ होगा, 18 मार्च को निकलेगा होली जुलूस
सीएन, नैनीताल।
श्री राम सेवक सभा में 27 वें फागोत्सव के लिए महिला दलों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन जगदीश बावड़ी ने किया। बैठक में तय हुआ कि फागोत्सव 2024, 17 मार्च से प्रारंभ होगा।   उस दिन 2 बजे से महिला होली 18 मार्च को होली जुलूस तल्लीताल धर्मशाला से 11 बजे चलेगा, फागोत्सव का उद्घाटन 2 बजे श्री राम सेवक सभा भवन में होगा तथा बाहरी महिला दल प्रस्तुति देंगे। 19 मार्च को महिला दल  की प्रस्तुति  होगी। 20 मार्च को रंग धारण, चीर बंधन, आमला एकादशी 1 बजे, 21 मार्च को स्कूली बच्चों की प्रस्तुतिकरण, 22 मार्च को एकल होली महिला पुरुष, 23 मार्च को श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकार होली प्रस्तुत करेंगे, 24 मार्च को रंगो का होली जुलूस तथा चीर दहन होगा। 26 मार्च को छलरी का कार्यक्रम संपन्न होगा। बैठक में तय हुआ की  प्रत्येक टीम को अधिकतम 17 मिनट दिए जाएंगे तथा 10 सदस्य होने अनिवार्य  होंगे। बैठक में संरक्षक गिरीश जोशी ने सभी का धन्यवाद किया। सभा ने सभी  को फागोत्सव में आमंत्रित किया है जिससे रंगो का आनंद ले सके तथा सौहार्द बड़े ।होली का आयोजन श्री राम सेवक 1918 से करती आ रही तथा फागोत्सव का यह 27 वां वर्ष है। आज की बैठक में विमल चौधरी, बिमल साह, राजेंद्र बिष्ट,  मुकुल जोशी, मिथिलेश पांडे, आशु बोरा, दिनेश भट्ट, प्रो. ललित तिवारी, सरिता त्रिपाठी, खस्ती बिष्ट, रेखा जोशी, आशा बोरा, डिप्टी बोरा, शांति, मंजू कांडपाल, तनुजा, वर्षा, सीमा पंत, विमला, अंजू, कांता, शीला, मुन्नी तिवारी, कमला, गीता मालती, कमला, कलावती असवाल, हेमलता, दीपिका बिनवाल, ज्योति साह, उर्मी, पूर्व सभासद प्रेमा अधिकारी, मीनू साह, पूर्व सभासद भर्ती साह, सुमन साह, डॉक्टर रेखा त्रिवेदी, कविता गंगोला, तारा राणा, मीनू बुधलाकोटी, रेनू, ज्योति भट्ट, मंजू भट्ट, हेमा पालीवाल आदि शामिल रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING