Connect with us

नैनीताल

किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी, लालकुआं में गरीबों के लिए बनाए गए आवासों का किराया नहीं बढ़ेगा : डीएम रयाल

सीएन, लालकुआं/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में आम जनमानस को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बुधवार को नगर पंचायत लालकुआं परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र से आए लोगों द्वारा सिंचाई, विद्युत, सड़क, पेयजल, आदि से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से रखा।शिविर में नगर पंचायत लालकुआं अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सरकार द्वारा बनाए गए आवासों में रह रहे लोगों द्वारा अवगत कराया कि नगर पंचायत द्वारा उनका भवन किराया बढ़ाया जा रहा है, जिसे न बढ़ाए जाने की मांग परिवारों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लालकुआं को निर्देश दिए कि इन सभी परिवारों का भवन किराया न बढ़ाया जाय, पूर्व में निर्धारित दरों पर ही उनसे किराया लिया जाए। इसके साथ ही इन परिवारों द्वारा पेयजल की भी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी, पेयजल की समस्या के संबंध में भी जिलाधिकारी ने जल स्थान को दो दिन के भीतर प्रत्येक परिवार के घर पर जाकर पेयजल की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त इन भवनों की जीर्ण शीर्ण स्थिति पर उप जिलाधिकारी एवं ईओ नगर पालिका को संबंधित कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के समन्वय कर तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों द्वारा सिंचाई की समस्या से अवगत कराया। जिसमें अनेक गांवों में क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल को शीघ्र मरम्मत कराए जाने, नई गूलों का निर्माण किए जाने, गूलों में हुए अतिक्रमण को हटाए जाने, बंद सिंचाई नहरों व गूलों की सफाई करने की मांग रखी गई। इन सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों हेतु हर संभव मदद की जाएगीउन्होंने सिंचाई एवं लघु सिंचाई एवं नलकूप विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को पर्याप्त सिंचाईं सुविधा मिले यह जिम्मेदारी विभागों की है उन्होंने इन सभी गूलों एवं नहरों की मरम्मत, सफाई करने के साथ ही नई गूलों के प्रस्ताव तैयार कर अगली जिला योजना में प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इन गूलों एवं नहरों में हुए अतिक्रमण को भी तत्काल हटाने की कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में सिंचाई से संबंधित समस्या प्रकाश में नहीं आनी चाहिए जो भी कार्य कराए जाने हैं यथाशीघ्र कर लिए जाए ,इन कार्यों में किसी प्रकार की भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिविर में क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के संबंध में भी ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया,उन्होंने मांग की कि लो वोल्टेज के कारण सिंचाई पम्पिंग में भी समस्या उत्पन्न होती है, उन्होंने अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की गई,उक्त समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को मौके पर जाकर अधिक क्षमता के ट्रांसफर लगाए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि लो वोल्टेज के कारण सिंचाई व्यवस्था में भी समस्या उत्पन्न होती है उक्त समस्या के समाधान हेतु विद्युत विभाग व नलकूप विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही करें।शिविर में कुल 105 शिकायतें दर्ज कराई गई जिसमें से अधिकांश समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष समस्याओं के 15 दिन के भीतर समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन समस्याओं का यहां समाधान नहीं हुआ संबंधित विभाग उनका निस्तारण करते हुए संबंधित को भी अवगत कराएंगे। इस दौरान विभिन्न व्यक्तियों द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत भी जिलाधिकारी के सम्मुख रखी जिस संबंध में जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस व आबकारी विभाग को नियमित छापेमारी कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के बिक्री और प्रचलन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है इसे संयुक्त रूप से अभियान लगातार क्षेत्र में जारी रहेगा। शिविर में पेपर मिल द्वारा खुले में डाले जा रहे गंदे पानी से हो रहे प्रदूषण की शिकायत जिलाधिकारी के सम्मुख रखी गई इस संबंध में जिलाधिकारी ने आस्वस्त कराया की उत्सर्जन के जो भी मानक होंगे वह सुनिश्चित कराए जाएंगे इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से जांच की जाएगी उत्सर्जन सुरक्षित रहेगा। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया,इस संबंध में पेयजल विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान हेतु निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न लोगों द्वारा लंबे समय से रह रहे लोगों को भूमि मालिकाना हक दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया की इस संबंध में जिला स्तर पर कमेटी बनाई जा रही है शीघ्र ही कार्रवाई कराई जाएगी। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में एक्सरे मशीन उपलब्ध कराए जाने की मांग पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया की टेक्नीशियन न होने के कारण एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं जिस संबंध में जिलाधिकारी ने टेक्नीशियन का पद स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश एसीएमओ को दिए। शिविर में गोला नदी में हो रहे भू कटाव की समस्या रखी गई इस संबंध में सिंचाई विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर में गंगापुर कबड़वाल में घनी आबादी के बीच लगाए गए स्टोन क्रेशर के कारण हो रही समस्या व नुकसान आदि की समस्याएं रखी गई इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो पाया है, उन समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारी सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवम् संतुष्टि के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत लालकुआं सुरेन्द्र सिंह लौटनी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, ज्येष्ठ उप प्रमुख हल्द्वानी कमल भण्डारी, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार,तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनता सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING