Connect with us

नैनीताल

एडविस्टा फर्म के संचालक व पत्रकार अचल पंत के पिता का निधन

सीएन, नैनीताल। तल्लीताल बाजार स्थित एडविस्टा फर्म के संचालक व पत्रकार अचल पंत के पिता का सोमवार को निधन हो गया है। वह 84 साल के थे। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे । सोमवार को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को 10 बजे रानीबाग चित्राशिला घाट में किया जाएगा। वह अपने पीछे पत्नी समेत एक विवाहित बेटा व एक बेटी को छोड़ गए l उनके निधन पर तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह, सचिव अमन दीप, नासिर खान, राजेंद्र मनराल, पवन बिष्ट, कनक साह, ममता जोशी, भानु साह, किरण साह, मनोज साह, मोहन नेगी, संजय चौधरी, अभिषेक गंगोला, विनय मेहरा, विक्की राठौड, संजय नारंग, पूरन मेहरा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING