नैनीताल
निर्धारित दामों से अधिक दाम पर सब्जियां बेची तो फुटकर व्यापारियों की खैर नही
सीएन, नैनीताल। डीएम नैनीताल वंदना के निर्देश पर व्यापारियों की मुनाफाखोरी रोकने हेतु सब्जियों के मूल्यों को नियंत्रित करने हेतु जिले में बनाई गई अनुश्रवण कमेटी के बाद जिला प्रशासन ने निर्धारित रेट से ज्यादा में बेचने वाले फुटकर व्यापारी की शिकायत दर्ज करने हेतु फ़ोन नंबर जारी कर दिए गए हैं ,जिसमें हल्द्वानी शहर हेतु क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री गिरीश जोशी 80576 22 315। कालाढूंगी क्षेत्र हेतु श्रीमती चित्रा रौतेला पूर्ति निरीक्षक -9411178887। नैनीताल शहर के लिए श्री सुरेंद्र बिष्ट-9758512202। रामनगर दीपचंद बेलवाल पूर्ति निर-9719332682। अब यदि मंडी से निर्धारित सब्जियों के दामों से अधिक दाम पर सब्जियां बेची तो फुटकर व्यापारियों की खैर नही होगी।
