Connect with us

नैनीताल

बनभूलपुरा उपद्रव के मुख्य साजिशकर्ता मलिक व उसके बेटे मोईद की गिरफ्तारी के लिए चार राज्यों की सीमा लांघी

सीएन, हल्द्वानी। पुलिस ने बनभूलपुरा उपद्रव के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक व उसके बेटे अब्दुल मोईद की गिरफ्तारी के लिए चार राज्यों की सीमा लांघ दी है। हल्द्वानी से बरेली व दिल्ली से हरियाणा तक दबिश दी जा रही हैं। 1500 से अधिक फुटेज खंगाले जा चुके हैं। मलिक के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पहले ही लुक आउट सर्कुलर जारी हो चुका है। आरोपितों पर जल्द बड़ा इनाम घोषित घोषित किया जाएगा। आठ फरवरी को बनभूलपुरा उपद्रव के बाद से अब्दुल मलिक व उसका बेटा फरार है। पुलिस ने अब्दुल मलिक को साजिशकर्ता माना है, क्योंकि मलिक ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध मदरसा व अवैध नमाजस्थल बना दिया था। आठ फरवरी को इसी अवैध निर्माण को तोड़ने पर भीड़ ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव और आगजनी की थी। बनभूलपुरा थाना तक फूंक दिया था। पुलिस ने इस उपद्रव का मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को माना और उसकी तलाश में पुलिस ने हल्द्वानी में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस बरेली, दिल्ली व हरियाणा में दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का प्रयास मलिक को जल्द गिरफ्तार करना है। पुलिस उसे भागने का मौका नहीं देना चाहती है। इसलिए समय रहते लुक आउट सर्कुलर जारी किया। इससे पहले उसके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू व कुर्की की कार्रवाई भी की। उसकी तलाश में सर्लिवांस की मदद भी ली जा रही है। मुंबई तक संपत्ति होने की चर्चा पुलिस सूत्रों के अनुसार मलिक की संपत्ति मुंबई तक होने की चर्चा है। इसमें सत्यता कितनी है। पुलिस इसकी जांच करेगी। साथ ही मलिक की बरेली, दिल्ली व हरियाणा की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING