नैनीताल
गौलापार 19 आमखेड़ा चोरगलिया जिला पंचायत सीट पर भाजपा को झटका, लीला ने बाजी मारी
सीएन, हल्द्वानी। हल्द्वानी ब्लाक के गौलापार क्षेत्र के युवा नेता अर्जुन बिष्ट का संघर्ष रंग लाया। गौलापार की 19 आमखेड़ा चोरगलिया जिला पंचायत सीट से अर्जुन बिष्ट की पत्नी लीला बिष्ट ने जीत हासिल की है। लीला बिष्ट का मुकाबला भाजपा की घोषित प्रत्याशी अनीता बेलवाल और विद्या बिष्ट से था। त्रिकोणी मुकाबले में यह सीट काफी रोचक बनी हुई थी और लोग यह मान रहे थे कि अनीता बेलवाल शायद इस सीट पर जीते मगर लीला बिष्ट ने यहां जोरदार जीत अर्जित की है। इस सीट पर लीला बिष्ट की जीत पर अर्जुन बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उनके संघर्ष को स्वीकार किया है। भविष्य में भी जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
