Connect with us

नैनीताल

मसूरी शहर की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यपाल ने मसूरी वासियों को बधाई दी

सीएन, नैनीताल। मसूरी शहर की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने सभी मसूरी वासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा ‘‘पहाड़ों की रानी, मसूरी अत्यंत रमणीक शहर है जो हमारे राज्य के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। देश विदेश के सभी हिस्सों से पर्यटक मसूरी आते हैं और प्रत्येक वर्ष इसमे उत्तरोत्तर वृद्वि देखी जा रही है। विंटर लाइन, जो सिर्फ मसूरी से देखी जा सकती है, यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र है। एक तरफ मसूरी रिज से दून घाटी का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है, जबकि उत्तर की ओर आगंतुकों को हिमाच्छादित पर्वत शिखरों का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है।’’ राज्यपाल ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से कई प्रसिद्ध हस्तियों का भी मसूरी से काफी करीबी जुड़ाव रहा है। यह शहर कई प्रसिद्ध लेखकों जैसे रस्किन बॉन्ड, बिल ऐटकेन, स्टीफन ऑल्टर, कॉलिन गैंजर और गणेश शैली का भी घर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सुंदर शहर की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने पर मसूरी के साथ-साथ पूरे उत्तराखण्ड के लिए भी गर्व की बात है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING