Connect with us

नैनीताल

राज्यपाल ने नैनीताल के मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की

सीएन, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने वीरवार को नैनीताल के मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज को नई दिशा दिखाने में मीडिया का अहम रोल है। राज्यपाल ने कहा की मीडिया का रोल लोगों की सोच, विचार और धारणा बदलने में भी महत्त्वपूर्ण है।  इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा राज्यपाल को कवरेज के दौरान आने वाली कई समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं पत्रकारों ने नैनीताल शहर की बेहतरी के लिए कई सकारात्मक व बहुमूल्य सुझाव दिए। इस दौरान ट्रैफिक, जैविक कृषि, पलायन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास, रोज़गार सृजन जैसे मुद्दों पर सकारात्मक परिचर्चा हुई। इस अवसर पर परिसहाय श्री राज्यपाल रचिता जुयाल, उपनिदेशक सूचना नितिन उपाध्याय, विशेष कार्याधिकारी बी.पी.नौटियाल व पत्रकार उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING