Connect with us

नैनीताल

रजत जयंती समारोह के तहत हल्द्वानी में राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन का भव्य आयोजन

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित  *रजत जयंती*  समारोह के अंतर्गत  हल्द्वानी में राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन का भव्य आयोजन। सभी तैयारियां पूर्ण। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंतिम तैयारियां का लिया जायजा। हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित हो रहे सैनिक सम्मेलन* की अंतिम तैयारियों का माननीय सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास,कृषि, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री गणेश जोशी ने लिया जायजा। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल एमबी इंटर कॉलेज मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर आयोजन हेतु  मंच निर्माण व अन्य व्यवस्थाओं को देखा तथा  तैयारियां के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आने वाले प्रत्येक पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। सभी आगंतुकों के लिए  बैठने की व्यवस्था के साथ ही पेयजल, भोजन, शौचालय सहित आवश्यक अन्य सभी व्यवस्था चाक चौबंद रहे। पार्किंग की व्यवस्था पर्याप्त हो। उन्होंने कहा कि सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीरंगनाओं और उनके आश्रितों को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है।  उन्होंने कहा कि सम्मेलन में जिन वीर नारियों को सम्मानित किया जाना हैं कार्यक्रम स्थल पर उनके  बैठने के लिए उचित स्थान निर्धारित हो। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से. नि.) रमेश  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING