नैनीताल
शिविर में किया शिकायतों का समाधान, नशे के खिलाफ अभियान में लोगों का सहयोग आवश्यक : विवेक राय
सीएन, हल्द्वानी। अम्बेडकर पार्क दमुवांढूगा में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के कार्यक्रम के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर में सैकड़ों लोगों द्वारा अपनी शिकायतें दर्ज करायी अधिकांश दर्ज शिकायतों का निपटारा मौके पर ही विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया। बहुउददेशीय शिविर में 89 लोगों द्वारा विभिन्न समस्याऐं दर्ज की और मौके पर अधिकांश शिकायतों का समाधान किया गया। शिविर में क्षेत्रीय लोगों द्वारा क्षेत्र में अनेक युवाओं के नशे में गिरफ्त होने की बात रखते हुए क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का अनुरोध किया। बहुउउदेशीय शिविर में अपर जिलाधिकारी विवेक राय द्वारा प्रतिभाग कर आमजनता से रूबरू हुये और क्षेत्रीय लोगों की अधिकांश शिकायतोें का विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर समस्या का समाधान किया। बहुउउदेशीय शिविर में मुख्यतयाः क्षेत्र में नशे में लिप्त युवाओं की समस्या, नालियों में कूड़ा डालने की समस्या, एडीबी द्वारा सड़क खोदने के उपरान्त मरम्मत नहीं करने, विद्युत पोल शिप्टिंग कराने, राशन कार्ड बनवाने,पेयजल की समस्या तथा भूमि विवाद से सम्बन्धित मुख्य समस्यायें लोगों द्वारा उठाई गई। अपर जिलाधिकारी ने कहा क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान में लोगों का सहयोग आवश्यक है तभी हम दमुवांढूगा क्षेत्र को नशे से निजात दिला सकते हैं। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए क्षेत्रीय लोगों की सक्रियता आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पुलिस महकमे के अधिकारियों के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं को नियमित चैंकिग अभियान चलाने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने नशे में लिप्त लोगों की काउसलिंग करने के भी निर्देश दिये। दमुवाढूगां क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नगर निगम का कूड़ा वाहन की कोई समय निश्चित नहीं है इससे लोग अपने घरों का कूड़ा नालियों में डाल रहे है। अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को कूड़ा वाहन का एक समय निश्चित करने के निर्देश दिये और जिन लोगों द्वारा कूड़ा नालियों में डाला जा रहा है सीसी कैमरे की सहायता से निगरानी कर सम्बन्धित व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। शिविर में टीकाराम टम्टा ने भूमि की समस्या से अवगत कराया कि उनके द्वार एक प्लाट क्रय किया था लेकिन वर्तमान में उक्त प्लाट का सीमान्कन नही हो पा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक को स्थलीय भ्रमण कर प्लाट चिन्हिकरण करने के निर्देश दिये। शिविर में लोगों ने विद्युत पोल शिफ्टििंग कराने के निर्देश दिये जिस पर
अपर जिलाधिकारी ने विद्युत महकमे के अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार विद्युत पोल शिफ्टििंग कराने के निर्देश दिये। क्षेत्रीय लोगों द्वारा बताया गया कि पानी आने का कोई समय निर्धारित नही है जिस पर अपर जिलाधिकारी ने पेयजल महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये जब नलों मे पानी छोडा जाता है उसकी समयावधि निर्धारित कर ली जाए और लोगों को नलों में पानी छोडने का समय की सूचना दे दी जाए ताकि लोग उक्त समय में पानी भर सकें। शिविर में 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 37 लोगों की जांच एवं औषधि वितरण,वृद्वा, दिव्यांग, वृद्धा पेंशन के 13 लोगों को फार्म वितरित गये गये,कृषि विभाग द्वारा दवाईयां एवं कृषि यंत्र,बीज,साथ ही शिविर में विद्युत, जल संस्थान के बिलों में संशोधन,खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्डों ऑनलाईन आदि किये गये साथ ही शिविर में नव विवाहितों का विवाह यू,सी,सी तहत पंजीकरण भी किया गया।
शिविर में नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी राहुल साह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित विभागीय अधिकारी, क्षेत्रवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित थे।




























































