Connect with us

नैनीताल

गुरु शिष्य परंपरा नए ज्ञान का करती है सृजन : कुलपति

सीएन, नैनीताल। प्रो. वाईपीएस पांगती रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आज पांचवी पुण्यतिथि पर प्रो. यशपाल सिंह पांगती को श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनर का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण चुनौती तथा विषय पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने कहा की गुरु शिष्य परंपरा नए ज्ञान का सृजन करती है ।उन्होंने प्रो पांगती को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा कहा के पौधो की जानकारी एवं संरक्षण जरूरी है जिससे हम सतत विकास में योगदान कर सके। प्रो. रावत ने कहा की पौधो की विविधता को संरक्षित करना हर मानव का कर्तव्य है। प्रो. रावत ने प्रो. पांगती के शोध कार्यों की प्रशंसा की तथा उनके बनाए हर्बेरियम को पूर्ण स्थापित करने का वायदा किया। डॉक्टर एमएस दुग्ताल ने कहा की इंसान को अपना जीवन दिन के नियमो से चलाना चाहिए। सुबह गर्म पानी पीना, शुगर कम खाना घूमना जरूरी है। जिससे वो स्वस्थ रहे तथा बेहतर कार्य कर सके। प्रो. जीएस टिटियाल ने कहा आंखे सुंदरतम रचनाएं है जिनसे संसार दिखता है, इनका ध्यान रखना जरूरी है। आंखे जीवन का रास्ता दिखाती तो पर्यावरण के तरफ भी हम संरक्षण का संदेश देते। पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने जलवायु परिवर्तन, नदियों के रख रखाव, जैव विविधता संरक्षण के साथ टेक्नोलॉजी के विकास पर सबका ध्यान आकर्षित किया तथा कहा की प्रबंधन जरूरी है। डॉक्टर वाईपीएस पांगती मेमोरियल व्याख्यान देते हुए प्रो. एसपी खुल्लर ने हिमालयन फर्न, पांगती गार्ज किलबरी तथा हिमालय के पर्यावरण विषय पर व्यापक प्रकाश डाला ।उन्होंने प्रो. पांगती के साथ अपने फेर्न के अनुभव साजा किए तथा कहा पौधो की प्रजातियों को सही नामकरण हो, ग्लेशियर्स पर शोध बड़ाया जय जिससे वन को संरक्षित करने में मदद मिलेगी और हम जलवायु परिवर्तन से मुकाबला कर पाएंगे। उन्होंने कहा मानव जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। संचालन करते हुए महासचिव प्रो. ललित तिवारी ने प्रो. वाईपीएस पांगती का जीवन वृत्त प्रस्तुत किया तथा अध्यक्ष डॉक्टर बीएस कालाकोटी ने सभी का स्वागत तथा डॉक्टर मीना पांडे पुणे ने फाउंडेशन की तरफ से धन्यवाद किया। पूर्व निदेशक वाइल्ड लाइफ संस्थान प्रो. जीएस रावत तथा पूर्व निदेशक एचएफआरआई शिमला, डॉक्टर एसएस सामंत ने कहा की हिमालय को सतत विकास में संरक्षित करना है। हिमालय ही इकोसिस्टम सर्विसेज देता है। 2023के लिए डॉक्टर वाईपीएस पांगती मेमोरियल अवार्ड हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रो. एसपी खुल्लर, प्रोफेसर एमिरेटस पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, डॉक्टर एमएस दुग्ताल फिजिशियन बीडी पांडे हॉस्पिटल नैनीताल तथा प्रो जीएस टिटियाल आई स्पेशलिस्ट सुशीला तिवारी अस्पताल को दिया जाने की घोषणा डॉक्टर बहादुर सिंह कालाकोटी अध्यक्ष प्रो. पांगती रिसर्च फाउंडेशन ने की। इससे पूर्व प्रो. पांगती की याद में डीएसबी में देवदार का पौधा लगाया गया। जिसमें प्रो. ललित तिवारी, डॉक्टर नवीन पांडे, डॉक्टर हेम जोशी, डॉक्टर हर्ष चौहान ,विशाल बिष्ट, गीतांजलि उपाध्याय शामिल हुए ।आज वेबिनार में वक्ताओं ने प्रो. पांगती के सरल व्यक्तित्व तथा समर्पित कार्य पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रो. उमा मेलकानिया, डॉक्टर एनएस बनकोटी, डॉक्टर जीसी जोशी, प्रो. गीता तिवारी, प्रो नीलू लोधियाल, प्रो. एलएस लोधियाल, डॉक्टर पूनम, डॉक्टर सुरभि, डॉक्टर बीएस अधिकारी, प्रो. भावना पांडे, दिव्या, गीतांजलि, डॉक्टर हर्ष चौहान, प्रों एससी सती, डॉक्टर नवीन पांडे, डॉक्टर एससी पंत, डॉक्टर हरमिंदर सिंह, डॉक्टर गजेंद्र सिंह, डॉक्टर मनीष बेलवाल, डॉक्टर जीसीएस नेगी, डॉक्टर आईडी भट्ट, श्री बीडी सुयाल, रिटायर्ड पीसीसीएफ हिमाचल, प्रो. अनिल जोशी अल्मोड़ा, डॉक्टर तनुजा पांगती सहित 100 से ज्यादा प्रतिभागी देश के विभिन्न भागों राज्य के प्रतिभागी रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनता रसोई गैस के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, सरकार जश्न मना रही है, जनता संकट झेल रही है : यशपाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING