Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी बनभूलपुरा में आज दो घंटे से सात घंटे के लिए दी जायेगी ढील

सीएन, नैनीताल। हल्द्वानी के बनफूलपुरा बीते गुरुवार को हुई हिंसा में तोड़फोड़ आगजनी और फायरिंग में मौत के बाद प्रशासन बनभूलपुरा की एक लाख की आबादी को राहत देने जा रहा है। आज गुरुवार से कर्फ्यू में ढील दी जा रही है। ढील भी अलग-अलग क्षेत्रों में दो घंटे से सात घंटे के लिए दी जाएगी। इस दौरान बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। दुकानें खुलेंगी। प्रशासन दुकानों तक जरूरी सामान पहुंचाएगा लेकिन इंटरनेट पूर्ण रूप से बंद रहेगा। जिलाधिकारी वंदना के द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार मंडी गेट शनि बाजार रोड से पश्चिम दिशा का क्षेत्र, रेलवे बाजार रोड से पश्चिम दिशा का पूरा क्षेत्र, गोलच्छा कंपाउंड स्थित एफसीआई क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक छूट रहेगी। जबकि बनफूलपुरा थाना क्षेत्र के के अन्य क्षेत्र में कर्फ्यू में 2 घंटे के ढील दी गई है जहां सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। पुलिस तैनात रहेगी। दुकानें खुलेंगी। इस क्षेत्र रहने वाले लोग क्षेत्र में कहीं भी जा सकते हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा है कि हालात सामान्य हो रहे हैं परिस्थितियों के अनुसार कर्फ्यू में समय के अनुसार आगे ढील दी जाएगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING