Connect with us

नैनीताल

श्री राम सेवक सभा में 21 दिसंबर 2025 को अपरान्ह 3 बजे से होगी पौष माह के प्रथम रविवार पर बैठकी होली

सीएन, नैनीताल। शहर की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी के बैठक  संपन्न हुई जिसमें  कई कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया बैठक की अध्यक्षता  अध्यक्ष मनोज साह तथा  संचालन महासचिव जगदीश बावरी ने किया। बैठक में घनश्याम साह को सभा का संरक्षक तीन वर्ष। के लिए  नियुक्त किया गया। बैठक में  प्रो. ललित तिवारी , भुवन बिष्ट, दीपक साह, आशु बोरा, गिरीश भट्ट को  कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को पुष्पमाला से स्वागत किया गया ।कार्यकारिणी की बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह  को शॉल उड़ाकर, माला पहना कर तथा श्री राम दरबार भेट कर सम्मानित किया गया। बैठक में तय हुआ कि 21 दिसंबर 2025 को अपरान्ह 3 बजे से  पौष माह के प्रथम रविवार पर  बैठकी होली गायन होगा। जिसमें शहर के  होली गायक भाग लेंगे ।मकर संक्रांति पर दिन में 1 बजे खिचड़ी भोज ,  23,  जनवरी को बसंत पंचमी, शिवरात्रि 20 फरवरी, होली 27 फरवरी से  तथा नव संवत्सर  20 मार्च को संपन्न होंगे। श्री राम सेवक सभा परिवार ने सभी लोगों को इन कार्यक्रमों में आमंत्रित किया है। सभा की कार्यकारिणी में यह भी तय हुआ कि सभी कार्यक्रम भव्यता से आयोजित होंगे ।बसंत पंचमी को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार होंगे जिसमें यज्ञों पवित बटुक अपना पंजीकरण हेतु अपना पंजीकरण करा सकते है। नई कार्यकारिणी ने जन मानस तथा रामानुरागी जनता से सभी कार्यक्रमों में सहयोग करने का निवेदन किया है। बैठक में उपाध्यक्ष अशोक साह, संयुक्त सचिव राजेंद्र बिष्ट, प्रबन्धक विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष बिमल साह,  देवेंद्र  लाल साह, राजेंद्र  बजेठा, ललित साह आदि उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING