Connect with us

नैनीताल

बंशीधर भगत के बोल-शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ, धन मांगो तो लक्ष्मी को पटाओ

बंशीधर भगत के बोल-शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ, धन मांगो तो लक्ष्मी को पटाओ
सीएन, हल्द्वानी। अपनी जुबान को लेकर हमेशा से विवादों में रहने वाले कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विवादित बोल बैठे है। बंशीधर भगत के इस विवादित बोल के बाद वहां भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का हो गई। यहां तक कि भगवान शिव और भगवान विष्णु को लेकर भी गंभीर बोल बोल गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत आज हल्द्वानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पहुंची हुई थी, इस दौरान बंशीधर भगत मंच पर माइक संभालते ही बेबाक बोलना शुरु कर दिया। इस दौरान बंशीधर भगत की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि बालिकाओं का हमेशा सम्मान होता है, लेकिन बालकों को भी सम्मान भी मिलना चाहिए, इस दौरान उन्होंने विवादित बोल बोलते हुए कहा कि जब विद्या मांगने की बारी आती है तो “सरस्वती को पटाओ, शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ, धन मांगो तो लक्ष्मी को पटाओ, फिर क्या वहां बैठी भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का रह गई, तो वहीं कुछ लोगों ने जमकर ठहाके मारे। साथ ही महिलाओं ने कहा की पटाओ शब्द की जगह देवी देवताओं को मानने की परंपरा जरूर है, इस विवादित बयान से महिलाओं में रोष है। यही नहीं बंशीधर भगत की जुबान यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने कहा कि एक पुरुष भगवान शिव है जो हिमालय पर जाकर पहाड़ पर ठंड में पड़े हुए हैं, ऊपर से उनके सर पर सांप बैठा हुआ है और ऊपर से पानी पड़ रहा है। यहां तक कि भगवान विष्णु समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं, आपस में विचारों की बात भी नहीं होती है। बंशीधर भगत के इस बयान के बाद वहां बैठे महिलाएं और बालिकाएं तरह-तरह की चर्चा करने लगी। जिसके बाद बंशीधर भगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों का बखान करने लगे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING