Connect with us

नैनीताल

महत्वपूर्ण रतौडा़ पुल बेतालघाट कभी भी हो सकता है जमींदोज

महत्वपूर्ण रतौडा़ पुल बेतालघाट कभी भी हो सकता है जमींदोज
कोसी नदी पर बने पुल की सुरक्षा की उठी मांग, कोसी घाटी जन सेवा समिति ने उठाया मुद्दा
सीएन, नैनीताल/खैरना।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाले शहीद बलवंत सिंह भुजान-वर्धो मोटर मार्ग पर संकट टलने का नाम नहीं ले रहा। जहां एक ओर काली पहाड़ी से खतरा मंडरा रहा है वहीं अब रतौड़ा पुल के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो गया है। कोसी घाटी जन सेवा समिति उपाध्यक्ष दयाल सिंह दरमाल के अनुसार समय रहते सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए तो करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल कोसी नदी में जमींदोज हो सकता है। तत्काल पुल की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद कोसी नदी पर रतौडा़ क्षेत्र में 95 मीटर स्पान का स्टील गार्डर पुल का निर्माण किया गया। तब छह करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से पुल बनकर तैयार हुआ। पुल की सुरक्षा को कोसी नदी पर मजबूत सुरक्षात्मक कार्य भी कराए गए पर उफानाई कोसी नदी से अब बुनियाद दरक गई है। बीते वर्ष अक्टूबर व बीते दिनों हुई बारिश ने पुल की बुनियाद को भारी नुकसान पहुंचा दिया है। पुल की बुनियाद की सुरक्षा को बनाए गए सुरक्षा कार्य ध्वस्त हो चुके हैं। बुनियाद में दरारें भी गहरा गई हैं जिससे कभी भी पुल जमींदोज हो सकता है। पुल पर भारी.भरकम वाहन चलने से लगातार खतरा बना हुआ है। तमाम गांवों को जोड़ने वाला एकमात्र पुल खतरे की जद में है। कोसी घाटी जन सेवा समिति उपाध्यक्ष दयाल सिंह दरमाल ने तत्काल पुल की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING