नैनीताल
क्रिसमस और नए साल में सैलानियों का उत्पीड़न हुआ तो व्यापारी करेंगे विरोध
क्रिसमस और नए साल में सैलानियों का उत्पीड़न हुआ तो व्यापारी करेंगे विरोध
सीएन, नैनीताल। क्रिसमस और नए साल के मौके की तैयारी में जुटे प्रशासन को व्यापार मंडल के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। मां नैना देवी व्यापार मंडल ने शुक्रवार को सीओ सिटी विभा दीक्षित को ज्ञापन सौप कर क्रिसमस और नए साल के मौके पर नैनीताल आने वाले पर्यटकों को शहर से बाहर रोकने पर विरोध दर्ज किया है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने क्रिसमस और नए साल के मौके पर शहर की पार्किंग के 70 प्रतिशत फुल होने के बाद पर्यटकों के वाहनों को शहर में प्रवेश से रोकने का फैसला किया है जिसका व्यापार मंडल विरोध करता है। पुनीत ने प्रशासन को चेतावनी दी है अगर शहर की पार्किंग के 100 प्रतिशत फुल होने से पहले पुलिस द्वारा पर्यटकों को शहर के बाहर रोक कर उनका उत्पीड़न किया तो इसका व्यापार मंडल विरोध करेगा। पुलिस के पास बेहतर यातायात प्लान ना होने और पार्किंग व्यवस्था न होने के चलते विगत वर्ष भी पर्यटकों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा था जिससे क्रिसमस और नए साल के वीकेंड पर नैनीताल में सुन्नता पसर गई थी, जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ।























































