Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी में भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का 136 वां जन्म दिवस समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया

सीएन, हल्द्वानीः। भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत का 136वां जन्म दिवस समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

तिकोनियां स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक गोपाल रावत एवं संयोजक रेनु जोशी ने पंत जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये।। इसके उपरांत एम बी इंटर कॉलेज हल्द्वानी के सभागार में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया एवं एसपी सिटी हरबंस सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अपने सम्बोधन मे अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया ने भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि पं0 पंत जी महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमें राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि पंडित पंत जी की उपलब्धियां देश व प्रदेश के चारोें दिशाओं में प्रदर्शित होती थी। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन मे अपनाते हुये, अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते है। उन्होेंने कहा कि पंत जी पर्यावरण को बचाये रखने के लिए देश व प्रदेश के लिए काफी कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद स्वतंत्र भारत को नई दिशा देने में किए गए योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।
संयोजक रेणु जोशी ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा पंत जी के द्वारा देश व प्रदेश में किये गये कार्यों पर भी विस्तृत जानकारियां दी। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर विद्यालयों के बच्चों तथा खालसा स्कूल व एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, , पूर्व दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत , हुकम सिंह कुंवर, रवि जोशी, प्रमोद बोरा, गणेश जोशी, हेमंत बगड़वाल , सिटी नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय , मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा तहसीलदार संजय कुमार के साथी ही स्कूली बच्चे एवं गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डीके पंत द्वारा किया गया ……………………..
जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 05946-220184।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING