Connect with us

देहरादून

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में चटक धूप, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और ठंड ने लोगों का किया जीना मुहाल

सीएन, नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में जहां चटक धूप खिली हुई तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और ठंड ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। पहाड़ों में पाला और मैदान में घने कोहरे से सुबह एवं शाम को समूचा उत्तराखंड ठिठुर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में मौसम के बदलने की संभावना है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी व वर्षा होने की संभावना है। राज्य के ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने एक बार फिर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली-यूपी समेत कई राज्य ठंड के प्रकोप से कांप गए हैं। शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली में तो हर दिन ठंड के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। कोहरे के कारण धूप नहीं निकल रही, जिससे सर्दी और सितम ढा रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि 10 जनवरी की रात को नया पश्चिमी विक्षोभ आने के 48 घंटों के बाद उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति कम होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों तक घना से बहुत घना कोहरा बना रहेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रात और सुबह के दौरान कई जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान और उसके बाद अगले तीन दिनों के लिए अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है। कुमाऊं में मंगलवार को कड़ाके की ठंड रही। पूरा मंडल शीतलहर की चपेट में रहा। मुनस्यारी में तापमान -4 डिग्री पहुंच गया है। दिन में धूप खिलने के बाद भी गलन और कंपकंपी से लोग परेशान रहे। नैनीताल के अपेक्षा तराई का क्षेत्र अधिक सर्द रहा। तराई का अधिकतम पारा 10.6 और न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नैनीताल में अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रहा। तराई दिनभर कोहरे के आगोश में रहा। लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। शाम को दोबारा कोहरा छा गया।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING