Connect with us

नैनीताल

एनडीए की लिखित परीक्षा में घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के रिकॉर्ड 66 छात्रो ने हासिल की सफलता।

एनडीए की लिखित परीक्षा में घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के रिकॉर्ड 66 छात्रो ने हासिल की सफलता

सीएन, भवाली। घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल के छात्रो ने इस बार देश भर में रिकॉर्ड कायम किया है राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एनडीए की वर्ष 2023 की परीक्षा में विद्यालय के कुल 66 छात्रो ने यह परीक्षा में सफलता हासिल करी है जो भारत के सभी 33 सैनिक स्कूलों में सबसे अधिक है बताते चले कि नौ बार देश की प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री ट्राफी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को मिल चुकी है इन बार भी यह ट्राफी विद्यालय के नाम होना तय है विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने सभी योग्य कैडेटों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें अपना अंतिम लक्ष्य हासिल करने तक केंद्रित रहने की सलाह दी कहा कि सैनिक स्कूल का लक्ष्य देश के सशत्र बलो के लिये भावी नेतृत्व तैयार करना है छात्रो को विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव, उप प्रधानाचार्य कमांडर एस. नागराजन, वरिष्ठ अध्यापक श्री के. एन. जोशी, एन. डी. ए. प्रभारी श्री. जी. एस. जोशी सहित सभी विद्यालय परिवार ने सभी सफल कैडेट्स को अपनी शुभकामनाएँ दीं।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING